अनुक्रमणिका

Translate

जांच-3 सादा या समानान्तर बन्धन

जांच-3 (c) शियर लैसिंग मार्क I और पार्क II लगा सके व प्रदर्शन कर सके।

सादा या समानान्तर बन्धन (Sheer Lashing)

उपयोग :
 इस बंधन का प्रयोग दो लाठियों के एक सिरे को जोड़कर दूसरे सिरे को फैलाने अथवा दो लाठियों का या बल्लियों को
जोड़ कर बड़ा करने के लिए किया जाता है। 

शियर लैसिंग

मार्क-1 -
इस लैसिंग का प्रयोग
क्लोथ लाइन बनाने या इम्प्रुवाइजड टैन्ट बनाते
समय दो लाठियों के सिरे थोड़े फैलाने हों तब
इसका प्रयोग किया जाता है।

विधि- 
एक लाठी के सिरे पर खूटा फांस लगाकर दूसरी लाठी
को साथ मिलाकर रस्सी के चार-पांच चक्कर समानान्तर लगाते हैं। मजबूती
के लिए फ्रेपिंग कर देते हैं। अंत में दूसरी लाठी पर खूटा फांस लगा देते हैं।

मार्क-2-
इसे राउण्ड लैसिंग या पैरलल लैसिंग के नाम से
भी जानते हैं। इसका प्रयोग लाठी की लम्बाई बढ़ाने या झण्डे का पोल
बनाने के लिए किया जाता है।

विधि-
इसमें दोनों लाठियों पर एक साथ खूटा फांस
लगाई जाती है और फिर आवश्यकतानुसार रस्सी के चार या
पांच लपेट लगाये जाते हैं और अंत में दोनों लाठियों पर खूटा
फांस लगा देते हैं। अधिक मजबूती के लिए थोड़े फासले पर
इसी प्रकार का एक बंधन और लगा सकते हैं। इसमें फ्रेसींग नहीं
की जाती।

जांच-3(d) घर पर उपयोगी गैजेट या हस्तकला का निर्माण करें।

कुल पेज दृश्य

स्काउट प्रश्नोत्तरी

महत्वपूर्ण

स्काउट गाइड का इतिहास

निनाद (Scout Yells)-

Welcome My Visitors -